बलौदाबाजार । कलेक्टर रजत बंसल के आदेश पर जिला मुख्यालय के पुरानी मंडी रोड पर संचालित अवैध जुबी हर्बल दवाखाना को सील कर दिया गया है। झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान 12 साल की बच्ची की नस काट दी थी। बच्ची की पिता ने इलाज में लापरवाही की शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

जानकारी के मुताबिक पनगांव निवासी 12 वर्षीय नाबालिग अपने परिजनों के साथ जुबी हर्बल दवाखाना में इलाज कराने आई थी। इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर निरंजन विश्वास ने बच्ची की दाहिने हाथ की नस काट दी। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने सिटी कोतवाली में केस दर्ज करवाया।  

जांच के दौरान जुबी दवाखाना के निरंजन विश्वास ने दवाखाना के पंजीयन एवं स्वयं के डॉक्टरी डिग्री सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके साथ ही जुबी हर्बल दवाखाना के नाम पर चलाया जा रहा है, लेकिन दवाखाना में अधिकांश दवाइयां एलोपैथिक प्रकार की पायी गई। जिसमें से कुछ दवाइयां शेड्यूल एच की केटेगरी की पायी गई। इस प्रकार निरीक्षण के जुबी दवाखाना में मौके पर दवाखाना संचालक संबंधी एवं डाक्टर का डाक्टरी सर्टिफिकेट संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से पुरानी मंडी रोड स्थित जुबी दवाखाना को एसडीएम बलौदाबाजार के निर्देश पर बलौदाबाजार तहसीलदार बलराम तम्बोली द्वारा सील कर दी गई है। यह कार्रवाई प्रधान पाठक पूर्व माध्य.शाला पनगांव सुनील कुमार तिवारी के शिकायतों के आधार पर हुई है। इस दौरान तहसीलदार बलौदाबाजार,बीएमओ बलौदाबाजार एवं ड्रग इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version