नई दिल्ली। गर्मी और उमस के मौसम में बिना एसी के गाड़ी चलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अक्सर देखने में आता है कि लोग कार में बार-बार एसी ऑन और ऑफ कर देते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम होगी। लेकिन इन बातों में कितनी हकीकत है? आइये जानते हैं।
एसी चलाने से माइलेज पर पड़ता है फर्क ?
ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन की मानें तो कार में ज्यादा ्रएसी चलाने से माइलेज पर सिर्फ 5 से 7 फीसदी तक का ही असर पड़ता है। इसलिए जब भी जरूरत हो तो कार में एसी का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि बार-बार एसी ऑन या ऑफ न करें इससे इसमें खराबी आ सकती है और आपका अच्छा-खासा बिल बन सकता है। अगर आप अपनी कार के एसी से बेहतर कूलिंग चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
शुरुआत में स्लो रखें एसी
अगर आपके पास ऑटोमैटिक एसी या क्लाइमेट कंट्रोल वाली तो कार है तो इसे स्टार्ट करने के साथ ही एसी की स्लो कर दें और जब आपकी कार थोड़ी स्पीड पकड़ ले तो इसकी स्पीड बढ़ा दें। ऐसा करने से कार बिल्कुल ठंडी हो जाएगी और एसी पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा।
विंडो को रखें ओपन
अगर आप धूप में कार से सफर कर रहे हैं तो कार के एसी को हाई स्पीड पर चला दें। इसके साथ ही कुछ समय के लिए खिड़कियों को खुला ही रहने दें।
गर्म हवा को बाहर करेगा एसी
कार में हवा ना होने से कार का कैबिन गर्म होने लगता है। गर्म हवा को कम करने लिए कार कि विंडो को थोड़ा से खोल दें। गाड़ी में मौजूद गर्म हवा को एसी बाहर कर देगा और कार अच्छी तरह ठंडी हो जाएगी।
रिसर्कुलेशन मोड कर दें बंद
कार स्टार्ट करते ही रिसर्कुलेशन मोड बंद कर दें, जिससे गर्म वहा वेंटिलेशन से निकल जाएगी। बाद में हवा ठंडी हो जाने पर रिसर्कुलेशन मोड ऑन कर दें, इससे कैबिन की ठंडी हवा ही सर्कुलेट होती रहेगी।
करें रेग्यूलर मेंटेनेंस
कार और एसी का नियमित रूप से मेंटेनेंस करवाते रहें. एसी में अगर दिक्कत लगे तो इसके कम्प्रेशर की तुरंत जांच करवाएं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version