दंतेवाड़ा. प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा आज एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे तत्पश्चात् मां दन्तेवश्वरी मंदिर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिले में 12 दिनों से चल रही फागुन मंडई में आये हुए देवी-देवता की पूजा कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण श्री अवधेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य श्री विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

