रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदू वर्मा, महासभा के महिला अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई संदेश में महासभा के पदाधिकारियों ने कहा है कि होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी
What's Hot
Previous Articleमहिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान
Next Article होली की उमंग आयुर्वेद के संग