राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बल्देवपुर में जय मां सरस्वती समूह द्वारा स्थापित सेनेटरी पेड निर्माण मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिओं से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आजीविका के लिए यह एक बहुत अच्छी पहल है। आगे भी इसी तरह कार्य करते रहें। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि मशीन के द्वारा स्त्री स्वाभिमान सेनेटरी पेड निर्माण का कार्य वर्ष 2019 से कर रहे हैं। सेनेटरी पेड की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है वहीं शहरी क्षेत्रों में भी भेज रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, हुलेश्वर खुटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सेनेटरी पेड का निर्माण करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
