ध्यान करने से शरीर और मन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। मेडिटेशन दिन के समय भी किया जाता है और रात के समय भी। रात को किए जाने वाले मेडिटेशन को बेडटाइम मेडिटेशन के नाम से जानते हैं। रात को सोने से पहले मेडिटेशन करने से रक्तचाप सामान्य होता है, हृदय गति का स्तर भी सामान्य होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए बेडटाइम मेडिटेशन फायदेमंद माना जाता है। आगे जानेंगे बेडटाइम मेडिटेशन के अन्य फायदे और ध्यान करने का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
रात को मेडिटेशन करने का तरीका-
साफ जगह पर बैठ जाएं और कमरे में हल्का अंधेरा रखें।
आंखों को बंद करके माहौल को तनाव मुक्त बनाएं।
गहरी सांस लें और छोड़ें। शरीर को ढीला छोड़ें।
श्वास पर ध्यान केंद्रित करें और प्रक्रिया को दोहराएं।
मन की चिताओं को भूल जाएं।
हर दिन 30 मिनट तक मेडिटेशन का प्रयास कर सकते हैं।
हल्का संगीत सुनें
रात को ध्यान करने के लिए हल्के संगीत की मदद ले सकते हैं। म्यूजिक या संगीत की मदद से तनाव कम होता है। संगीत सुनने से लय बनाने में भी मदद मिलती है। हल्का संगीत सुनकर मेडिटेशन करने से गहरी नींद आती है। जो लोग मानसिक समस्या से गुजर रहे हैं, उन्हें ये तरीका ट्राई करना चाहिए।
रात को मेडटिेशन करने के फायदे-
रात को सोने से पहले मेडिटेशन करने से शरीर में मेलाटोनिन का स्तर बढ़ जाता है।
मेलाटोनिन का स्तर बढऩे से तनाव कम होता है।
इस तरह एंग्जाइटी कम करने में मदद मिलती है।
बेडटाइम मेडिटेशन करने से सिर दर्द और मसल्स टेंशन से भी आराम मिलता है।
अगर नींद जल्दी टूट जाती है या ठीक से नहीं सो पाते, तो रात को ध्यान करके सोना फायदेमंद है।
रात को मेडिटेशन करने से बढ़े हुए हृदय गति को कम करने में मदद मिलती है।
रात को मेडिटेशन करेंगे, तो बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
जो लोग ओवर थिकिंग करते हैं, उन्हें रात को मेडिटेशन करके सोना चाहिए।
सुबह ध्यान करना चाहिए या रात में?
डॉ नेहा ने बताया कि ये पूरी तरह से एक व्यक्तिगत मामला है। किसी भी समय ध्यान करना फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करते हैं तो शरीर में ताजगी महसूस होती है। साथ ही शरीर को एक नई ऊर्जा मिल पाती है जिसके साथ आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है, वो रात को भी मेडिटेशन कर सकते हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी, तो ध्यान करने का मन नहीं लगेगा और हर समय सुस्ती बनी रहेगी। इसलिए आप ध्यान करने का समय अपने रूटीन के मुताबिक ही चुनें। बेडटाइम मेडिटेशन करने से अनिद्रा, तनाव और कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version