रायपुर। युवा वृक्ष मित्र संगठन बेरला जनपद पंचायत ग्राम बारगांव के युवा सदस्य बिरेंद्र साहू, मनहरण यादव, अंकित यादव, फूलचंद निषाद, धीरज चौधरी एवं सभी साथियों का कहना है कि सभी छोटे बड़े गांव में ओपन जिम एवं गार्डन का व्यवस्था होना चाहिए। संगठन के सदस्यों का कहना है कि इससे युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक मोबाइल गेमिंग में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। यदि ऐसे ही युवा पीढ़ी व्यस्त हो गए तो आगे का भविष्य खतरे में आ सकता है। ओपन जिम एवं गार्डन होने से गांव के बच्चों से लेकर बूढ़े तक अपना समय दे सकते हैं तथा शरीर में तंदुरुस्ती और मानसिक विकास कर सकते हैं। इसके होने से गांव में एक शांत वातावरण का माहौल बन सकता है। लगातार मोबाइल यूज करने से आंखों में तेज असर होता है जिससे आंख की रोशनी कम हो जाती है तथा कम उम्र में ही कम दिखाई देना या चश्मे लग जाना आदि समस्याएं उत्पन्न होती है। यदि ओपन जिम एवं गार्डन हर गांव में हो जाए तो सभी मोबाइल में कम समय व्यतीत कर के अपना ज्यादा समय ओपन जिम एवं गार्डन में देंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version