रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की ओर से समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अलग अलग समाजों से जुड़ी 40 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रंगारंग
कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विवेकानंद वार्ड की पार्षद डॉ. सीमा कंदोई ने इस अवसर पर महिलाओं को उनकी आत्मशक्ति जागृत कर समाज में अपना स्थान स्वयं निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राज मनहरे ने कहा कि नारी शक्तियों को उनकी हौसला बढाने हमें हर संभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस फाऊंडेशन के द्वारा अनुशंसित महिलाओं के स्त्री रोगों का इलाज परिस्थिति अनुसार बेहद कम दरों पर विशेषज्ञ टीम के द्वारा किया जायेगा । कार्यक्रम को संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ,महासचिव डॉ. मनोज ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल, सलाहकार लक्ष्मीनारायण लाहोटी, नारायण सेन ,समाजसेविका डॉ. प्रीतालाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कवि डॉ. छबिलाल वर्मा ने अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया । कार्यक्रम में 40 महिलाओं को उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए अतिथियों द्वारा मोतीमाला पहनाकर श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर समानित किया गया ।अंत में फाग गीत गाकर गुलाल व फूलों की होली के साथ सभी महिलाएं एक दूसरे को बधाई दी । इस अवसर पर राधा राजपाल, गौरी अवधिया, दमयंती देशपांडे, अनघा करकसे, अंजली शितूत, सुषमा ध्रुव, खुशबू साहू ,दीपाली धर ,अन्नपूर्णा शर्मा, इंद्राणी ठाकुर, भावना सरवैया, स्मिता पांडे, शशि शर्मा सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version