0 9 अगस्त क्रांति दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों द्वारा गोष्ठी आयोजित

रायपर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में रायपुर में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राज्य आंदोलनकारियों की याद में दोपहर 3 बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी छसपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने किया। गोष्ठी में प्रतिभागी के रूप में राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार, गोवर्धन वर्मा, अशोक कश्यप, ईश्वर साहू, जेठू राम यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का विस्मरणीय योगदान रहा है। उसी प्रकार से राज्य निर्माण के आंदोलनों में भी स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष योगदान रहा है और आज जिस छत्तीसगढ़ का हम उपभोग कर रहे हैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आंदोलन का शंखनाद का नतीजा है और हम उन स्वभाग्य- शालियों में से एक हैं। उनके मार्गदर्शन पर कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को सफल बनाने में जुट गए। घर-घर अलख जगाकर छत्तीसगढ़ राज्य विरोधियों को पक्ष में माहौल खड़ा किया। ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हम प्रणाम करते हैं। जिसमें सर्वश्री ठाकुर प्यारेलाल सिंह, पं. सुन्दर लाल शर्मा, खूबचंद बघेल, बैरिस्टर छेदीलाल, मोतीलाल त्रिपाठी, आचार्य नरेन्द्र, कमलनारायण शर्मा, रामाधार तिवारी, केयर भूषण, महादेव प्रसाद पाण्डे जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छत्तीसगढ़ी भवन के संरक्षक के रूप में मिले। गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता जी.पी.चंद्रा कर ने कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी जी द्वारा करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों भारत छोड़ो का अभियान प्रारंभ किया था। जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज क्रांति दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य आंदोलनकारियों ने संकल्प दुहराया है कि जब-तक शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण नहीं हो जाता तब-तक छसपा के कार्यकर्ता संघर्ष रत रहेंगे। गोष्ठी में अशोक ताम्रकार, लालाराम वर्मा,अशोक कश्यप, गोवर्धन वर्मा ने भी विचार रखते हुए क्रांतिकारियों को स्मरण किया। आभर प्रदर्शन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालाराम वर्मा ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version