छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दी है। राजधानी रायपुर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी की है। कई जिलों में अधड़ चलने की संभावना है। जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आसार है। गरज चमक के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। आपको बता दें कि बिलासपुर में गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जबकि तेज हवाएं भी चल रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version