वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। लोग अब अपना घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र का पूरा ध्यान रखते हैं। कई बार घर में वास्तु दोष होने पर घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। साथ ही आपके भाग्योदय में वृद्धि होगी और आप एक सुखद जीवन जी पाएंगे। आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

  1. वास्तु शास्त्र में शीशे को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। सबसे पहले तो शीशे को घर में सही दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, अगर आपके बेडरूम में शीशा है तो सोने से पहले उसे ढक कर सोएं। साथ ही सोते वक्त इस बात का भी ख्याल रखें कि सोते वक्त आपका सिर दक्षिण या पूर्व दिशा में हो।
  2. वास्तु में घर के मुख्य द्वार का काफी महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को खोलते या बंद करते समय इस बात का ध्यान रखें की दरवाजे से कर्कश ध्वनि न निकले।
  3. वास्तु के अनुसार, घर में गंदगी रहने पर नेगेटिव एनर्जी आती है और घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर की नियमित साफ-सफाई करें। घर में कभी भी मकड़ी का जाल नहीं लगने दें। वास्तु के अनुसार, घर में गंदगी से दरिद्रता आती है।
  4. वास्तु में नल से टपकता हुआ पानी अशुभ का संकेत होता है। ऐसे में घर में कहीं भी टपकने वाला नल नहीं होना चाहिए। साथ ही अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचें। अगर आपके भी घर में किसी नल से पानी टपकता है तो उसे तुरंत ठीक करें या बदल दें।
  5. घर में या घर के आस-पास सूखे फूल या गमले में सूखे हुए पौधे न रखें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
  6. घर पर भोजन बनने के बाद नियमित पहली रोटी गाय को खिलाएं, ध्यान रहे कि गाय को रोटी देते समय गुड़ चीनी या कुछ मीठा अवश्य रखें। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  7. गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में गाय का दूध चढ़ाएं। इसे हर गुरुवार को करें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपके धन धान्य में कभी कमी नहीं होती है।
    नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version