शादी एक बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है, जो महज दो लोगों को नहीं बल्कि 2 परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ता है। शादी दो तरह की होती है, अरेंज मैरिज जो पेरेंट्स करवाते हैं और दूसरी होती है लव मैरिज, जो इंसान अपनी मर्जी से करता है। आज के इस आर्टिकल में हम अरेंज मैरिज को लेकर बात करेंगे कि जब किसी लड़की की अनजान व्यक्ति से शादी हो जाती है, तो उसे कैसा लगता है। वैसे तो शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों की ही लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा बदलाव लड़कियों के जीवन में आता है। लड़कियों को अपना घर छोड़कर नए घर में जाना होता है, जहां वह किसी को नहीं जानती। इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनका शादी के बाद लड़कियों को बहुत पछतावा होता है। आइए जानें कौन सी हैं ये बातें।
लड़कियों को इन चीजों की वजह से शादी करने का होता है अफसोस:-

  1. लड़कियों की आजादी खत्म
    शादी के बाद लड़कियों को सबसे ज्यादा पछतावा अपनी आजादी छिनने का होता है, क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को शादी के बाद अपने व्यवहार और रुटीन लाइफ में किसी और की वजह से बदलाव लाना पड़ता है। उन्हें अपने ससुराल के मुताबिक खुद को ढालने में बहुत परेशानी होती है। इसकी वजह से उन्हें शादी करने का पछतावा होने लगता है। वहीं, कई लड़कियों पर उनके ससुराल वाले पाबंदियां लगा देते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने या शॉपिंग करने की अनुमति देने में आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें शादी करने का फैसला गलत लगने लगता है।
  2. करियर को छोडऩा
    हम सभी विकास और मॉडर्न होने की बात करते हैं, लेकिन आज भी देश में ज्यादातर लड़कियों को शादी के बाद जॉब छोडऩे के लिए मजबूर किया जाता है। अगर जॉब करने देते हैं, तो उन्हें अपने ससुराल पक्ष की शर्तों और पसंद के मुताबिक काम करने के लिए कहा जाता है। शादी की वजह से करियर में लगने वाले इस ब्रेक की वजह से ज्यादातर लड़कियां शादी के फैसले को लेकर हमेशा पछतावा महसूस करती हैं।
  3. परिवार और दोस्तों से दूरी
    शादी के बाद लड़कियां अपने गृहस्थ जीवन में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें अपने घर-परिवार और दोस्तों से मिलने या बात करने की फुर्सत भी नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही अगर वह कभी दोस्तों और परिवार वालों से मिलने का प्लान भी करती हैं, तो अपने ससुराल वालों से बार-बार परमिशन लेने पड़ती है। इस वजह से लड़कियों को शादी करने के फैसले पर पछतावा होता है।
  4. मी टाइम खत्म
    शादी के बाद लड़कियां अपने नए घर और परिवार को संभालने में जुट जाती हैं, इसके बाद बच्चों कि जिम्मेदारी आ जाती है। इस वजह से वो अपने खुदके लिए जरा सा भी वक्त नहीं निकाल पाती हैं। इस कारण से लड़कियों को शादी के फैसले पर पछतावा होता है।
  5. फैमिली प्लानिंग में जल्दबाजी
    शादी के कुछ समय बाद ही लड़कियों पर परिवार और घर के बड़े लोग फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रेशर बढ़ाने लगते हैं। अगर लड़कियां फॅमिली प्लानिंग में वक्त लेना चाहती हैं, तब भी उन्हें अपना फैसला खुद लेने कि आजादी नहीं होती है। इस वजह से लड़कियां बहुत ही परेशान रहती हैं।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version