विगत दिनों लगभग 100 घरों की आबादी वाले साईं नगर जोरा में श्री साईं दर्शन आवासीय समिति के नए पदाधिकारियों का विधिवत चुनाव हुआ! नवीन प्रधान निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे जिनके द्वारा स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया का पूरी सजगता के साथ पालन किया गया! मतगणना के पश्चात जो परिणाम घोषित हुए उसमें डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, विमल नागर उपाध्यक्ष, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष और ज्योति मौर्या सह सचिव घोषित हुई! इन पांच पदाधिकारियों के पश्चात समिति में कुल 7 कार्यकारिणी के सदस्यों को भी नामित किया गया उनमें चंद्रशेखर चतुर्वेदी, छोटेलाल ठाकुर, मिथिलेश श्रीवास्तव, इंद्र कुमार ठाकुर, अभिषेक सोनी, द्रोपति सूर्यवंशी और आलोक झा शामिल है! गौरतलब है कि श्री साईं दर्शन आवासीय समिति बाकायदा छत्तीसगढ़ राज्य शासन से पंजीकृत रेजिडेंशियल सोसायटी है! वर्षभर यह समिति राष्ट्रीय आयोजन, धार्मिक आयोजन, गौ सेवा, विशेषकर संपूर्ण कोरोनाकाल में मानव सेवा जिसमें रिकॉर्ड बूस्टर डोज लगवाने के साथ-साथ साईं नगर की बेसिक नीड सड़क नाली बिजली और पानी की जल निकासी के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है!

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version