नाचा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांतों में भी अपनी प्रस्तुतियों से एक अलग पहचान बना चुके श्री राधा कृष्णा लोककला नाचा पार्टी दुर्रे बंजारी का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर स्थापना दिवस नाचा महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च 2023 को किया जा रहा है। इस वर्ष भी नाचा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए नाचा के कलाकारों का सम्मान किया जा रहा है जिसमें पद्मश्री डोमार दास साहू लाटाबोड़ नाचा पार्टी, श्री गोपाल साहू नाचा पार्टी निपानी, श्री लखनलाल साहू नाचा पार्टी मिसपिरी, श्री सोहनलाल चंद्रवंशी नाचा पार्टी हज्जुटोला, श्री घनश्याम चंद्रवंशी नाचा पार्टी मिसपिरी, श्री हरिप्रसाद सिन्हा नाचा पार्टी दुर्रे बंजारी, श्री चैतराम दिवान रेवा बागबाहरा, श्री खिलेश्वर साहू परसदा को मंच के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। रात्रि में मनोरंजन हेतु झेंझरी महल पप्पू चंद्राकर घेवर यादव एवं गोपाल बलराम नाच पार्टी ग्राम निपानी जिला बालोद की मंचिय प्रस्तुति होना है। इस आयोजन में कला प्रेमियों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए संस्था के प्रमुख श्री आश कुमार सिन्हा ने आग्रह किया है। उक्त जानकारी दुर्गेश सिन्हा दुलरवा ने दी।

