करुर। तमिलनाडु के करुर जिले के रायनुर में सोमवार को एक मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण एक घर में आग लग गयी जिसमें झुलसकर एक ही परिवार की एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी आज सुबह हुई जब लोगों ने घर से धुंआ निकलते देखा। पुलिस ने घटनास्थल से जला हुआ एक मोबाइल फोन बरामद और आशंका व्यक्त की है कि फोन के विस्फोट के बाद घर में आग लगी होगी। मृतक की पहचान मुत्तुलक्ष्मी और उसके तीन साल के दो जुरवां बेटों दीक्षित और रक्षित के रूप में की गयी है। महिला अपने पति से अलग होकर वहां रहती थी। मुत्तुलक्ष्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि उसके दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चूंकि महिला भारी कर्ज में डूबी हुई थी इसलिए पुलिस इस हादसे के पीछे आत्महत्या किये जाने के प्रयास के तौर पर भी जांच कर रही है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version