दूल्हा और दुल्हन को पहली रात यानी सुहाग की रात का बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों मिलन की पहली रात को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन शादी की पहली राहत ही जब दूल्हे के साथ धोखा हो जाए तो उसका हाल तो आप समझ ही सकते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से कुछ समय पहले सामने आया। जिसे जानकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। अमर उजाला के ऑनलाइन पोर्टल पर छपी खबर के मुताबिक, दूल्हा पक्ष को चपत लगाने की साजिश के तहत सोच-समझकर शादी का चक्रव्यूह रचा गया। दलाल ने शख्स का रिश्ता तय करवाया। पूर्व निर्धारित तिथि पर रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। शादी के अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की आस लगाए बैठा था। नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि उसका पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो गया है, ऐसे में वह शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। दूल्हा मन मसोसकर रह गया। शादी के सात दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। खोजबीन की गई तो वह शादी कराने वाले दलाल के घर में आपत्तिजनक हालत में मिली। ठिकाने का पता चलते ही सभी फरार हो गए। पीडि़त शख्स और युवती की शादी पूरे विधि-विधान के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही युवती युवक को किसी ने किसी बहाने से अपने पास नहीं आने दिया। शादी के तकरीबन सात दिन बाद सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स के साथ ही चांदी के जेवर और तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। दरअसल, वह लुटेरी दुल्हन थी जो डाका डालने के लिए शादी की और फिर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। दुल्हन के अचानक से गायब होने के बाद दूल्हा और उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। घर में देखने पर जेवर और नकदी गायब होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित पक्ष सीधे शादी कराने वाले एजेंट के घर पहंच गए। वहां नई नवेली दुल्हन दलाल संग एक ही कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे दूल्हा और उनके परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बाद में पूरा माजरा समझ आया कि यह लुटेरी दुल्हन है। इन सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने बताया था कि इसके पीछे बड़ा गैंग है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version