Sunday, June 8

मुंबई। विरार ईस्ट के फॉरेस्ट रेंज में बॉयफ्रेंड के सामने उसकी गर्लफ्रेंड से गैंग रेप करने वाले मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। 20 वर्षीय लड़की के साथ गैंग रेप करने के आरोप में 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए आरोपी धीरज सोनी और यश शिंद को शुक्रवार को वसई की एक अदालत ने 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लेकिन हम आपको बिंदुवार वह जानकारी दे रहे हैं जिन्हे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। आरोपियों के अनुसार उन्होने कपल को गले मिलते और चुंबन करते देखा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों ने पहले कपल के वीडियो और फोटो क्लिक किए और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी। फिर लड़की से रेप के बाद दोनों युवक उसके कपड़े और सामान लेकर मौके से फरार हो गए थे। लड़की डर गई थी और जैसे ही उसने आरोपियों को भागते देखा, वह भी अपने घायल प्रेमी को वहीं छोड़कर निकल गई। प्रेमी को शाम 6.30 बजे होश आया और उसने अपने शरीर को ढकने के लिए चारों ओर कुछ देखा। जैसे ही वह जंगल से बाहर आया, इलाके के स्थानीय लोगों ने उसे देखा। फिर पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया। प्रेमी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रेप होते नहीं देख सकता था। उसने अपने पास पड़ी एक बीयर की बोतल उठाई और एक आरोपी के सिर पर मार दी। हालांकि वो प्रेमिका को वहां से भगा नहीं सका। पुलिस के अनुसार रेप के बाद आरोपी 20 साल की लड़की की सोने की चेन बेचने के लिए ले गए थे। हालांकि, ज्वैलर्स ने चेन खरीदने से इनकार कर दिया था। आरोपी ने पीडि़ता का मोबाइल फोन और हैंडबैग भी छीन लिया था। हालांकि पीडि़ता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही। विरार पुलिस ने 24 मार्च को कहा कि लड़की के साथ जीवदानी मंदिर के पास पहाड़ी पर कई घंटे तक गैंग रेप किया गया। आरोपियों ने लड़की के प्रेमी को बेरहमी से पीटा था। उसका प्रेमी पास में बेहोश पड़ा मिला था। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कपल ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया था, इसलिए वे सुनसान जगह पर मिल रहे थे। अचानक वहां पहुंचे शराबी आरोपियों ने कपल को आपत्तिजनक स्थिति में (लगभग 1.30 बजे) देखा, तो उनमें से एक ने उन्हें डांटा और चुपके से उनकी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने को मजबूर किया। हालांकि जब कपल ने मना कर दिया, तो आरोपियों ने पैसों की मांग की। प्रेमी ने एक आरोपी को 500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए अपने दोस्त से संपर्क किया। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय धीरज राजेश सोनी और 22 वर्षीय यश लक्ष्मण शिंदे के रूप में हुई। कपल को उम्मीद थी कि उन्हें जाने दिया जाएगा, लेकिन आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर प्रेमी ने धीरज सोनी के सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। इस हमले से आरोपी बौखला गए। दोनों ने प्रेमी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, फिर उसके हाथ बेल्ट से बांध दिए। आदमी तब तक होश खो चुका था। इसके बाद आरोपी ने बारी-बारी से कई घंटों तक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर आंतरिक और बाहरी चोटें आई हैं। उसके पूरे शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं। उसके दोस्त को भी कई चोटें आई हैं। पुलिस को प्रेमी के बारे में रात 8 बजे के आसपास पता चला, जब उसे सड़क पर नग्न देखा गया। पुलिस आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अगले कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कपल के माता-पिता को पता नहीं था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसलिए पुलिस ने रेप पीडि़ता के माता-पिता को बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Exit mobile version