Monday, July 28

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस ने फांसी लगाई है। हालांकि इस बारे में भी तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर सामने नहीं आई है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है करीब, जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं। inhindibio की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा का जन्म, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया, मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं। आकांक्षा का कई बार नाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ जुड़ा था।

WhatsAppFacebookTelegramGmailShare
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
Exit mobile version