वैसे तो कानपुर शहर हमेशा से चर्चा में बना रहता है, लेकिन इन दिनों ये शहर किसी और कारण से सुर्खियों में बना हुआ है। पहला तो करोली बाबा जिसके कर्मकांड की खूब चर्चा हो रही है। दूसरा मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा का है, जो थाने में ही महिला के साथ अय्याशी करते हुए नजर आ रहा है। दरोगा की इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मी और महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी की गोद में बैठी नजर आ रही है। बताया जा है कि दरोगा सेक्स रैकेट का घिनौना कारोबार करता था। हालांकि शिकायत होने पर वह धंधा तो बंद करा दिया गया है, किंतु दरोगा की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई और इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का बयान भी आ गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की तत्काल जांच कराकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version