एक बेटे ने अपने ही पिता की मंदिर के त्रिशूल से वार कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव है। दरअसल, यहां रहने वाला युवक नशे का आदी था। वहीं दूसरी ओर उनके पिता ने नशा नहीं करने के लिए लगातार समझाइश दे रहे थे, लेकिन बेटे ने अपने पिता का एक न सुना और गुस्से में आकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
