रायपुर। एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर के पद पर पदस्थ एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत की बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतका डांस टीचर के साथ-साथ दुकान में काम करती थी। रात 8 बजे खाना खाकर कमरे में चली गई थी। सुबह जब वो देर तक नहीं उठी, तो कमरे में झांककर देखा, जिसके बाद डांस टीचर कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटनास्थल से अभी किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फोन से भी जांच करेगी और मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

