रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक श्री मंगल पाण्डे को 08 अप्रैल उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मंगल पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

