हस्तमैथुन एक ऐसा विषय है, जिसपर खुलकर बात या चर्चा करना मना है। हालाँकि, पिछले कुछ समय में सोसायटी और लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है और धीरे-धीरे कर इस विषय पर चर्चा होनी शुरू हो गयी है। हस्तमैथुन क्या है? हस्तमैथुन एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें यौन आनंद के लिए लोग अपने गुप्त अंगों को छूते हैं। सरल शब्दों में समझें तो खुद को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करने की प्रतिक्रिया को हस्तमैथुन कहा जाता है। हस्तमैथुन सिर्फ यौन संतुष्टि देने तक सिमित नहीं है, यह बेहतर नींद, बेहतर मूड और तनाव से राहत दिलाने में लोगों की मदद करता है। चलिए आपको हम आज हस्तमैथुन के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।
महिलाओं के लिए हस्तमैथुन के स्वास्थ्य लाभ
अधिक ओर्गास्म- महिलाओं को सेक्स की तुलना में हस्तमैथुन करते समय जल्दी और ज्यादा ओर्गास्म मिलता है। हालाँकि, ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता है। सेक्स के दौरान बहुत सी महिलाओं को उनके मन मुताबिक संतुष्टि नहीं मिलती है। हस्तमैथुन करते समय महिलाओं के पास कंट्रोल होता है, वह जैसे चाहें खुद को संतुष्ट कर सकती हैं।
पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा- महिलाओं को पीरियड्स के दौरान भयानक दर्द और क्रैम्प का सामना करना पड़ता है। इन पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं हस्तमैथुन का सहारा ले सकती हैं। दरअसल, हस्तमैथुन करते समय प्राइवेट पार्ट्स में खून का प्रहार बढ़ जाता है, जो पीरियड्स के समय होने वाले क्रैम्प को कम कर देता है।
प्रेगनेंसी में मिलेगा यौन सुख- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अपने पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद नहीं ले पाती है। वह इस दौरान हस्तमैथुन का आनंद ले सकती हैं। हालाँकि, प्रेगनेंसी के दौरान हस्तमैथुन करते समय महिलाओं को थोड़ी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इसके अलावा हस्तमैथुन प्रेगनेंसी के दौरान तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
पुरुषों के लिए हस्तमैथुन के स्वास्थ्य लाभ
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है- हर साल हजारों की संख्या में पुरुष प्रोस्टेट कैंसर से प्रभावित होते हैं। यह पुरुषों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिससे हस्तमैथुन की मदद से बचा जा सकता है। प्रोस्टेट कैंसर पर हुए शोधों से पता चलता है कि हस्तमैथुन की मदद से प्रोस्टेट-कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।
सेक्स संतुष्टि देता है- महिलाओं की तुलना में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर पाया जाता है, जिसकी वजह से उनकी सेक्स ड्राइव अधिक होती है। पुरुष अपनी इस सेक्स ड्राइव को संतुष्ट करने के लिए हस्तमैथुन का सहारा ले सकते हैं। हस्तमैथुन खुद को संतुष्टि देने का एक शानदार तरीका है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
