पीलीभीत में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। वह जेवर, 15 हजार रुपये और बच्ची भी ले गई। पति ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। उसके पुत्र की पत्नी ने आलू की सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था।
सुबह बेसुध मिले परिवार के लोग
शुक्रवार सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए। उसने बहू को आवाज दी तो उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से नदारद थी। ससुर प?ोसियों की मदद से बेसुध परिजनों को माधोटांडा सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
अपने मायके भी नहीं गई महिला
उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। इधर तबीयत ठीक होने के बाद पति माधोटांडा थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीडि़त पति ने बताया कि पत्नी घर में रखे जेवर व 15 हजार रुपये के साथ ही दो साल की बच्ची भी गई है। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई है। महिला सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
Previous Articleदेश में कोरोना के 6,155 नए मामले आए सामने, 11 लोगों की मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
