प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति से इतर एक बेहद जमीनी इंसान हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो आम जनता के दिलों में अपनी छाप छोड़ देता है।

पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की अहमियत को वे अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए उनका उत्साह बढ़ाने और उनके हकों के लिए वह हमेशा तैयार भी रहते हैं। यही कारण है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई में थे। इस दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। पीएम मोदी ने चेन्नई में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली। उन्होंने इस तस्वीर को खुद अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पीएम की इस स्पेशल सेल्फी की खूब चर्चा हो रही है।

पीएम ने बताया खास सेल्फी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता के साथ ली गई तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि यह एक खास सेल्फी है। मैं चेन्नई में भाजपा तमिलनाडु के कार्यकर्ता थिरू एस मणिकंदन से मिला। वह कर्नाटक के इरोड के रहने वाले हैं और पार्टी में बूथ अध्यक्ष के रूप में काम करते हैं। पीएम ने आगे लिखा , वह दिव्यांग हैं , लेकिन अपनी एक दुकान चलाते हैं और सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि वह अपनी दुकान से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा भाजपा को देते हैं।

ऐसे कार्यकर्ता होने पर गर्व – प्रधानमंत्री ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि पार्टी में ऐसे कार्यकर्ता होने पर बहुत गर्व होता है। हमारे पास थिरू एस मणिकंदन जैसे लोग हैं। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणा से भरी है, साथ ही हमारी पार्टी और विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी समान रूप से प्रेरक है। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version