भोपाल। मकान के एक बंद कमरे के भीतर अपर कलेक्टर लखन सिंह टेकराम का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मृतक अपर कलेक्टर का अपनी पत्नी से विवाद था और इसी के चलते उनसे बातचीत बंद थी। इस कारण पत्नी भी खाने की प्लेट को कमरे के दरवाजे पर रखकर चली जाती थी, लेकिन घटना वाले दिन उनकी पत्नी ने आवाज लगाई तो कुछ आवाज नहीं आने पर वह भीतर गई तो इसका खुलासा हुआ। घटना भोपाल के बाग सेवनिया इलाके की है। घर में पत्नी और बेटा मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अपर कलेक्टर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते कई दिनों से बातचीत नहीं हुई। जब दो दिन तक दरवाजे पर रखी खाने की थाली नहीं उठाई तो पत्नी ने आवाज लगाई, अंदर से आवाज नहीं आई तो पता चला। इसके बाद पत्नी से पुलिस को जानकारी दी। परिवार के लोगों के अनुसार अपर कलेक्टर लखन सिंह टेकराम को शराब पीने की आदत थी। उन्होंने दो दिन से खाना भी नहीं खाया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version