छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना अलग अलग राज्यों से कई नए मरीजों की पहचान हो रही है। वहीं मौतों का सिलसीला भी जारी है। इसी बीच बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोरोना से एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जिला चिकित्सालय में भर्ती था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने के बाद बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद आज उनकी कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते कल जहां एक दिन में आठ महीनों का रिकॉर्ड टूटा था और 264 नए मरीजों की पहचान हुई थी, तो वहीं आज एक बार फिर चौकानें वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ते जा रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में आज 326 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले है। आज रायपुर से 44, कांकेर से 24, दुर्ग से 29, बीजापुर से 21, सूरजपुर से 20, बिलासपुर से 20, राजनांदगांव से 31, बलरामपुर से 1, नारायणपुर से 1, कोरिया से 7, बालोद से 7, बलौदाबाजार से 7, बेमेतरा से 8, जांजगीर-चांपा 8, गरियाबंद से 9, कोरबा से 9, रायगढ़ से 10, दंतेवाड़ा से 11, गौरेला- पेंड्रा – मरवाही से 1 महासमुंद से 12, सरगुजा से 14, धमतरी से 22, कोरोना संक्रमित पाए गए और बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में आज 4381 कोरोना सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 326 कोरोना मरीज निकले हैं। वही राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा केस मिला है।
बेकाबू हुआ कोरोना, छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Previous Articleछत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल से ग्रामसभा
Next Article बस्तर में भरोसे का सम्मेलन
