छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू की तबीयत खराब होने के बाद उन्हे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि खबर है कि उन्हें उन्हें बाहर ले जाया जा रहा है। इधर मंत्री की तबीयत खराब होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन से बात कर उनका हाल चाल जाना है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी अस्पताल पहुंचे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था। खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। स्टेट प्लेन से उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा है, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हैदराबाद भेजा गया है। मंत्री रुद्र कुमार से मिलने विधानसभा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार का कुशलक्षेम जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे थे। डॉ महंत ने इलाज कर रहे डॉ से चर्चा कर मंत्री रुद्र गुरु के शारीरिक परीक्षण की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष महंत ने डॉक्टरों से उच्चतम ईलाज की बात कही है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version