सोशल मीडिया पर आज सत्यपाल मलिक ट्रेंड कर रहा है, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बड़ा खुलासा किया है। बिहार, जम्मू.कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल और पीएम मोदी के बेहद करीबी रह चुके सत्यपाल मलिक के पुलवामा कांड पर बड़े खुलासे से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयी हैं। ‘मोदी सरनेम’ कंट्रोवर्सी के बाद अपनी सांसदी खोने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्यपाल मलिक के बयान के हवाले से कहते हैं, ‘ प्रधानमंत्री जी को करप्शन से कोई बहुत नफरत नहीं है। सत्यपाल मलिक ने हाल ही एक इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी को करप्शन से नफरत नहीं है।’ गौरतलब है कि पूर्ण राज्य के तौर पर जम्मू कश्मीर के आखिरी राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के कार्यकाल में ही वहां से आर्टिकल 370 खत्म किया गया था और राज्य को दो हिस्सों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बांटकर मोदी सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश बना दिया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version