नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में शक के आधार पर दो युवकों ने दोस्ती के रिश्ते को तार तार कर दिया। नोएडा में महिला मित्र के किसी और से संबंध होने के संदेह पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना नोएडा फेज 2 थाना अंतर्गत इलाबास की है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में अजीत (23) अपने दोस्त मोहित व विपिन के साथ एक ही मकान में किराए पर रहता था। मोहित व विपिन की दो महिला मित्र थीं। उन्हें शक था कि उनका मित्र अजीत भी उनसे बातचीत करता है तथा उसके भी उनसे संबंध हैं। इस से मोहित और विपिन अजीत से मनमुटाव रखते थे। अजीत को रास्ते से हटाने के लिए मोहित और विपिन ने योजना बना कर मंगलवार सुबह इन लोगों ने सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया था। दोनों आरोपितों ने उसके बाद अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है। अपर उपायुक्त ने बताया कि अजीत का रिश्तेदार कपिल ने उनके साथ घटनास्थल पर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों कपिल के घर से लौट कर आए। इसी बीच विपिन अपना बैग लेकर अपने घर से से भाग गया और मोहित ने 112 नंबर पर फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस अजीत को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंची। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मोहित भी अस्पताल से भाग गया। शव का पोस्टमार्टम करने पर यह बात सामने आई कि अजीत की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन कसाराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया और अभी विपिन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version