बिहार शरीफ के पहाड़पुरा मोहल्ले में शनिवार (22 अप्रैल) की दोपहर अचानक जोरदार धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाके के बाद इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठा. स्थानीय और आसपास में मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचाई. धमाका कैसे हुआ है यह अभी साफ नहीं हुआ है. इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की भी खबर है. घटनास्थल पर खून के निशान हैं. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की जांच कर रहे हैं. घटना को लेकर स्थानीय रामप्रवेश कुमार ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था. काफी तेज आवाज आई. फिलहाल उन्हें नहीं पता कि कितने लोग जख्मी हुए हैं. रामप्रवेश कुमार ने बताया कि जो घटना हुई है वह पहाड़पुरा मोहल्ले में ही है. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. दो गाड़ी पुलिस करीब 15 से 20 मिनट के बाद आई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए जिले के एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे. उनके साथ डीएम शशांक शुभंकर भी पहुंचे. घटनास्थल की जांच की. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच की गई है. पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि धमाके के बाद धुएं का गुबार दिख रहा है. हालांकि धमाका कितना जोरदार था इसकी जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है. जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह धमाका कैसे हुआ है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version