छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले ने समस्त देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले से समस्त देशवासी स्तब्ध सा हो गया है। देशभर में सोशल मीडिया के जरिये शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो गए. नक्सलियों की यह कायराना हरकत बेहद परेशान करने वाली सूचना है. नक्सलवाद को कुचलने के लिए सभी सरकारों को तत्काल सख़्त कदम उठाने की जरूरत है. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

