खगोलीय घटनाओं तथा ब्रम्हांड की सैर कर पाएंगे शहरवासी

-टेलीस्कोप के माध्यम से दिखेगा आकाशीय नजारा

-29 अप्रैल को शाम 8 बजे से होगा प्रारंभ

दुर्ग. अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस के उपलक्ष में नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत शहीद पार्क सेक्टर 5 में भिलाई वासियों को 29 अप्रैल की शाम 8 बजे टेलिस्कोप के माध्यम से ब्रह्मांड तथा खगोलीय घटनाओं का नजारा निःशुल्क दिखाया जाएगा। परिवार के सभी वर्ग के लोग स्टारगेजिंग के माध्यम से अकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं को देख पाएंगे। महापौर नीरज पाल एवं निगम निगम आयुक्त रोहित व्यास का यह पहला अभिनव पहल है जिसमें खगोलीय घटनाओं से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी ग्रहों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा और विस्तार से जानकारी जी जाएगी। 110 गुना जुमिंग केपीसीटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलिस्कोप से ग्रहों को नजदीक से देखने का मौका पहली बार लोगो को मिलेगा। अकाशीय गतिविधि तथा खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए खुले स्थान की आवश्यकता होती है, शहीद गार्डन में लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं इसलिए इस गार्डन का चयन किया गया है, जहां आसानी से ग्रहों को निहारा जा सकेगा। सूर्य, चंद्रमा, तारे, पृथ्वी, जूपिटर आदि ग्रहों की विस्तृत जानकारी भी लोगों को 29 अप्रैल को बताई जाएगी। ब्रह्मांड में होने वाले गतिविधियों, आसमान का रंग नीला क्यों होता है, तारे क्यों चमकते हैं, चांद और सूरज कहां छिप जाता है, रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है, गुरुत्वाकर्षण का क्या प्रभाव पड़ता है, कितने प्रकार के ग्रह होते हैं, चंद्रमा आर्बिट कैसे करता है, टिमटिमाते तारों आदि के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है तथा दूर आसमान में ग्रहों को नजदीक से देखने की उत्सुकता भी होती है। यह उत्सुकता 29 अप्रैल को आम लोगों के लिए दूर हो जाएगी और जो भी लोग टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों को देखना चाहेंगे वह आसानी से ग्रहों को देख पाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version