
राजिम : जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वावधान पर कांकेर में बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू के अध्यक्षता में आहुत की गई। इसमें आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि छतीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी बहुत सी योजनाएं संचालित किया जा रहा, जिसका प्रचार प्रसार जन-जन तक पहुचाने की आवश्यकता है।आगामी 2023 में फिर से बड़ी बहुमत से कांग्रेस सरकार बन रही हैं। अभी से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जन मेहनत में लग जाये। इसमें प्रमुख रूप जिला अध्यक्ष मोती साहू,जिला पंचायत सदस्य हेमनारायण गजबल्ला, प्रदेश मछुआ संघ महामंत्री मनीराम,बबलू कंवर, दादरा NSUI अध्यक्ष मृत्यंजय साहू,NSUI जिला उपाध्यक्ष अनिल मरकाम,अमन गायकवाड़, विधानसभा अध्यक्ष तारस सिन्हा, एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।