उत्तर बस्तर कांकेर. राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान की गई है। शासकीय सेवक 08 मई 2023 तक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जावेगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. मान्य कर कार्यवाही की जावेगी। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version