दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि प्रदेश के नारायणपुर जिले में फिर एक नक्सल वारदात को अंजाम दिया गया। यहां हुआ यूं कि नक्सलियों ने ओरछा मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। झोरी गांव के पास नक्सलियों ने ये नापाक हरकत की है। मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह सड़कों को खोद दिया है। वहां बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं और सड़क किनारे लगे पेड़ काटकर डाल दिए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं। नक्सली अक्सर इस तरह की घटना को अंजाम देकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में आशंका है कि सड़क पर आईईडी विस्फोटक लगा हो सकता है। दंतेवाड़ा में हुई घटना के बाद इसको लेकर आशंका ज्यादा बढ़ गई है। नक्सलियों ने करीब एक सप्ताह पहले भी इस रोड को बंद किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version