बुधवार को छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों की दरभा डिविजऩ सचिव साइनाथ ने एक प्रेस नोट जारी किया है। सचिव साइनाथ ने अरनपुर हमले को राज्य सरकार के हमलों का जवाब बताया है। नक्सलियों की पीएलजीए ने ली इस हमले की जिम्मेदारी ली है।बीते दो साल के आंकड़ों को देखें तो दो सालों के बाद ये बड़ी नक्सली घटना हुई है। लंबे समय बाद माओवादियों की दरभा कमेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान एरिया कमांडर मंजू भी मौके पर मौजूद थी।बता दें कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सली हमले में 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हुए हैं, जिनका गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया है। बता दें कि, नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों के वाहन को बम से उड़ा दिया।
