वैसे तो किसी की जान बचाना बहुत ही नेक कार्य है। लेकिन यहां पर बच्चों की जान बचाने के लिए तीन महिलाओं ने अपनी साड़ी उतार दी। इससे बच्चों की जान बचा ली गई। तमिलनाडु के निकट कोट्टारी की तीन महिलाओं ने अपनी साड़ी की मदद से दो युवाओं की जान बचाई। हांलांकि यह मामला 6 अगस्त का है जब कोट्टराई डैम के पास कुछ किशोर क्रिकेट खेलने गए। खेलने के बाद 4 किशोर नहर में नहाने के लिए पहुंचे। लेकिन अचानक से नहर का जलस्तर बढ़ जाने से लड़के जब डूबने लगे तो पास में खड़ी तीन महिलाओं को भान हुआ कि कुछ जल्दी सहायता की जरूरत है. ऐसे में उन्होंने किसी को पुकारने की बजाये खुद की साड़ी उतारी और साड़ी को मदद के लिए नहर में फेंका। साड़ी पकड़कर दो लड़के नहर से बाहर आ गए लेकिन दो अन्य तब तक डूब चुके थे। नहाने के बाद कपड़े भी धो चुकी थीं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस से मौके पर मौजूद महिलाSenthamizh Selvi  ने बताया कि जब बच्चों का ग्रुप नहर के पास पहुंचा उस समय हम घर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने आसपास देखा और नहर में नहाने के बारे में पूछा। हमने उन्हें आगाह किया था कि पानी काफी गहरा हो सकता है. दरअसल, बारिश की वजह से नहर का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया था। लेकिन चारों किशोर तब तक पानी में जा चुके थे। उन्होंने बताया कि हमने बिना कुछ सोचे समझे युवाओं को बचाने के लिए अपनी साड़ी उतारकर नहर में फेंक दी और दो लोगों की जान बचाने के लिए नहर में उतर गए। जब तक हम दो की जान बचा पाते बाकी के दो की डूबने से मौत हो चुकी थी। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version