दंतेवाड़ा के पास अरनपुर में 11 जवानों की शहादत पर श्री साईं दर्शन आवासीय समिति, साईं नगर, जोरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों के सम्मान में भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की गई और साथ ही शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी सहानुभूति पूर्वक संवेदना व्यक्त की गई कि ऐसी दिल दहला देने वाली घटना से शोकाकुल परिवारों को दारुण दुख सहन करने की भगवान शक्ति प्रदान करें! डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, ज्योति मौर्या संयुक्त सचिव, द्रोपति सूर्यवंशी, छोटेलाल ठाकुर, छगनलाल साहू, श्यामसुंदर राय, प्रीत मोदी, मालती राय, मोहित यादव और डी सुरेश राव आदि शोक सभा में शामिल रहे.

