अक्सर देखा जाता है कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद आये दिन होते रहते है, अधिकांश मामलों में देखा जाता है कि पत्नी पति के शराब पीने की आदत से हलाकान रहती है। लेकिन हम जो घटना का जिक्र करने जा रहे हैं उसमें पत्नी नहीं बल्कि पति पत्नी की शराब पीने की आदत से त्रस्त था, और इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात छत्तीसगढ़ के कोंडगांव के सिटी कोतवाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत काकड़ाबेड़ा की है जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद के चलते पत्नी की हत्या की है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत 28 अप्रैल की देर शाम चिपावंड के काकड़ाबेड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय अंतू सोरी ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी दिया सोरी की हत्या कर दी है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पति और पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर बीती शाम विवाद हुआ। इस विवाद के चलते अंतू ने दिया सोरी को डंडे और मुक्के से वार कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति अंतू सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version