रायपुर। भाजपा से तीन बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा सांसद रह चुके दिग्गज नेता नंद कुमार साय सोमवार 1 मई को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही अपना इस्तीफा भाजपा से दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। नंदकुमार साय के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नंदकुमार साय को पूरा सम्मान प्रतिष्ठा पार्टी ने दिया है। नंदकुमार साय को नीचे से लेकर ऊपर तक पदों से नवाजा गया। कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने जीवन भर लड़ाई लड़ी, लेकिन आज नंदकुमार साय कैसे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, यह सोचने का विषय है। आज भी पार्टी में उनका सम्मान है।
वहीं कांग्रेस में शामिल होते ही नंदकुमार साय ने कहा- भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। दल महत्व नहीं है, आम जनता से लिए काम करना है। मिलकर काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ अच्छा होगा।
वह सच्चे आदिवासी नेता : भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा- आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है। और ऐसे समय में जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। ऐसे नंद कुमार साय आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसलिए उन्हें बधाई देता हूं। वह सच्चे आदिवासी नेता हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version