नई दिल्ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान वही हुआ, जिसे सुनकर आपको हंसी और गुस्सा आएगा। दरअसल, यहां एक वकील गुटखा चबाते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुआ। जिसके बाद अदालत की गरिमा भंग होने के कारण न्यायाधीश ने वकील को कड़ी फटकार लगाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने वकील को फटकार लगाई और उससे पूछा, तुम क्या कर रहे हो? क्या आपको अदालत की गरिमा की परवाह नहीं है? जज अरुण मिश्रा के इस सवाल को सुनकर एडवोकेट साहब को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने इसके लिए तुरंत कोर्ट से माफी मांगी। जिसके बाद न्यायाधीश मिश्रा ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा, भविष्य में ऐसा दोबारा न होने दें, यह आपके लिए एक चेतावनी है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version