छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले के ग्राम जगतपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना यूं है कि यहां एक दंपत्ति की करंट से मौत हो गई है। बताया जाता है कि रामानुज नगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में मंगलवार देर शाम चैन साय और उसकी पत्नी संगीता अपने खेत पर गए हुए थे। खेत में उनके द्वारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था, तभी अचानक वह दोनों बिजली के तार के चपेट में आ गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version