केनाल रोड जोरा में संपूर्ण नाली निर्माण और पंजाब केसरी भवन रोड जोरा में भी कैंसर अस्पताल तक नई नाली निर्माण कराने कलेक्टर रायपुर से 4 मई को श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा का प्रतिनिधिमंडल मिलकर मांग पत्र प्रस्तुत किया. गौरतलब है कि साईं नगर के साथ-साथ जोरा जैसा क्षेत्र अब “हॉस्पिटल हब और बड़े-बड़े मैरिज पैलेस में तब्दील हो रहा है किंतु दूसरा दुखद पहलू यह भी है कि इस क्षेत्र में विशेषकर जोरा की नई कैनाल रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण आज भी आधा अधूरा ही है. कैंसर अस्पताल जैसा भारी भरकम प्रतिष्ठान की जल निकासी आखिरकार कैसे होगी? इसके अलावा बड़े-बड़े शादी समारोह के मंगल भवनों में भी पब्लिक प्रेशर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है उस हिसाब से भी जल निकासी की शासन द्वारा ऐसी कोई विशेष दुरुस्त व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है! जबकि नाली जल निकासी को देखते हुए सर्वप्रथम शासन द्वारा निर्मित कराया जाना था तत्पश्चात टायर रोड का निर्माण होना था परंतु वर्षों बाद आज तक भी नाली निर्माण नहीं कराया गया है. वर्षा काल में इसका दुष्परिणाम साईं नगर के 100 घरों के आसपास की आबादी को लंबे समय तक झेलना पड़ जाता है. साईं नगर के विशालकाय नैयर कंपलेक्स की समुचित जल निकासी को लेकर भी कलेक्टर रायपुर से डेलिगेशन द्वारा बल देकर बात की गई. साईं नगर की विशेषकर वर्षा ऋतु से पहले पहले अच्छी से अच्छी जल निकासी कराने की मांग अपने मांग पत्र के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर रायपुर को सौंपा गया और हर्ष का विषय है कि कलेक्टर रायपुर द्वारा भी बहुत ही बढ़िया रिस्पांस देकर समय सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही कराने का भरोसा दिया गया! प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक एस डी बिंद, डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, श्रीमती द्रौपदी सूर्यवंशी, श्यामसुंदर राय और छगनलाल साहू शामिल रहे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version