जापान में बीते दिन आए भूकंप के झटके से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि भूकंप के बाद से अब तक इसके 50 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं, जिनमें से एक शुक्रवार की रात को आया 5.8 तीव्रता का भूकंप भी था।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी और कहा कि यह लगभग 12 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सुजु शहर में सबसे अधिक हताहतों और नुकसान की सूचना है। वहां सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्रांत में 22 अन्य के घायल होने की सूचना है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाकी को मामूली चोटें आई हैं। प्रांत के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, करीब 100 निवासियों ने शुक्रवार रात आश्रय केंद्रों में शरण ली। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, टोयामा के पड़ोसी प्रांत में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ : दुकानदार की नजर हटते ही…पार हो गए 7 लाख के गहने…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

