पटना । नहर में रुपयों के बंडल मिलने पर किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब लोगों ने अपनी आंखों से देखा तो लूटने के लिए होड़ मच गई। रुपए लूटने लोग एक दूसरे पर कूदने लगे। और रुपए रखने बनियान को ही थैला बना लिया।  

दरअसल, ये पूरा मामला सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। यहां सोन उच्च स्तरीय नहर में मुरादाबाद पुल के पास शनिवार को मछली मार रहे कुछ लोगों को रुपयों के बंडल मिले। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी नहर में उतर नोटों की गड्डियां खोजने लगे।

मिट्टी-पानी में सनी रुपयों की गड्डियों को बटोरने को लोग अपनी शर्ट और बनियान तक को झोला बना डाला। नहर से रुपए के बंडल मिलने की खबर दूर-दूर तक फैल गई और लोग नहर में कूद नोटों की गड्डियां बटोरने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से 50 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिली हैं, जिसे लोग लेकर चलते बने।

वहीं नहर में असली नोट कहां से आए, इसकी कोई जानकारी नहीं है। नोट मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों से बात की। पुलिस फिलहाल कोई खास जानकारी देने से परहेज कर जांच की बात कह रही है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version