टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुपमा और अनुज कपाडिय़ा की जोड़ी फाइनली टूट गई है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि खुद अनुपमा ने इस बात का ऐलान किया है कि अब उसे अनुज कपाडिय़ा से कोई मतलब नहीं है। 8 मई के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाडिय़ा अपनी अनु से मिलने नहीं आएगा और जब फाइनली वह इंतजार करते-करते थक जाएगी तो उसे फोन करके अनुज बताएगा कि वह अब कभी उसके पास नहीं आएगा। अनुज के खुद के मुंह से यह बात सुनकर अनुपमा पहले तो टूट जाएगी। लेकिन उसके बाद पूरे कपाडिय़ा और शाह परिवार की मौजूदगी में अनुपमा कहेगी, इस घर में, खासकर मेरे सामने अनुज के बारे में कोई बात नहीं करेगा। ना उनके बारे में मुझे कुछ सुनना है, ना कुछ कहना है। ना मैंने उनसे कुछ पूछा, ना ही उन्होंने मुझे कुछ बताया। बस इतना कहा कि…. उन्हें मेरे साथ नहीं रहना है। मैंने इतना सुन लिया अब यही मेरे लिए काफी है। आप सबके सभी सवालों का बस एक ही जवाब है कि अनुज वापस नहीं आ रहे हैं। अब इसके बारे में कोई बातचीत, कोई सवाल नहीं।
अनुपमा अपने गु्स्से के पीक पर होगी और घरवालों से कहेगी, इस अनुपमा को ना अनुज की जरूरत है ना वनराज की और ना ही किसी और की। अब से मैं सिर्फ और सिर्फ अपने लिए जियूंगी। ना अपने पति के लिए, ना परिवार के लिए। अब से मैं सिर्फ अपने लिए जियूंगी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version