रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में राजधानी रायपुर के प्रदीप नयन जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84.5 प्रतिशत के साथ गौरवान्वित किया है। नयन को सभी विषयों में डिक्टेंशन मिला है। प्रदीप नयन जैन अश्वनी नगर रायपुर स्थित रायपुर कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र है। प्रवीणचंद जैन एवं श्रीमती अंजू जैन के सुपुत्र प्रदीप नयन जैन की रूची पेंटिग, ड्राइंग में ज्यादा है, जब भी पढ़ाई पूरी होती है उसके बाद वह अपनी रूची अनुसार कार्यों में व्यस्त हो जाते है। आगे कौन सा विषय लेकर पढ़ाई करने के सवाल पर छात्र प्रदीप नयन जैन ने बताया कि वैसे तो गणित लेकर पढ़ाई करना चाहता हूं, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया हूं। बहरहाल प्रदीप नयन जैन के इस शानदार प्रदर्शन से परिजनों में हर्ष का माहौल है, उन्हें सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से बधाईयां प्रेषित की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version