रायपुर। जगन्नाथ वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पुन: राष्ट्रीय सचिव बनाए गए है। जगन्नाथ वर्मा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की अनुशंसा से की गई है। जगन्नाथ वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर जगन्नाथ वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिनमें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, चंद्रिका चंद्राकर, सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
जगन्नाथ वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पुन: राष्ट्रीय सचिव बने
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

