गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगे कचांदूर नाले के पास बुधवार देर रात यात्री बस पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले से निषाद परिवार अपनी बेटी के चौथिया में दुर्ग गया हुआ था। वहां से वापस लौटने के दौरान बुधवार रात करीब 1 बजे गुंडरदेही-कचांदूर मार्ग पर तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। घटनास्थल के पास रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि बस पलटने के साथ ही वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल गुंडरदेही थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला। बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। करीब 15 लोग हादसे में घायल हैं, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
छत्तीसगढ़ : बस पलटने से 15 लोग घायल… चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

